जम्मू क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर उनकी बेटी को बहाने से अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार, संबंधित लोगों ने घर में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए कुछ दिनों के लिए बेटी को उनके घर भेजने का आग्रह किया था। भरोसा कर बेटी को उनके साथ भेज दिया, लेकिन कई दिन बाद भी वह वापस नहीं लौटी।