जम्मू। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने संभाग के सरकारी और निजी स्कूलों के लिए नए समय की घोषणा की है। एक आदेश में कहा गया है कि समर जोन में आने वाले स्कूल अक्तूबर में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे जबकि नवंबर से समय सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक हो जाएगा। जम्मू नगर निगम और आसपास के शहरी क्षेत्रों में आने वाले स्कूल सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे। विंटर जोन में आने वाले स्कूल एक अक्तूबर से सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगे। विभाग ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।