फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पर्यटन स्थल मानसर सुनसान, नहीं पहुंच रहे पर्यटक

Wed, 01 Oct 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पहलगाम हमले के बाद पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही भी कम है। गत माह भारी बारिश के बाद से तो पर्यटन स्थलों में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय दुकानदार मोहिंदर कुमार, देवेंद्र शर्मा, राकेश आदि ने बताया कि पहले पहलगाम आतंकी हमले ने लोगों को दहशत में डाल दिया था। इसके बाद भारी बारिश कारण मानसर-सांबा मार्ग ही बंद हो गया। इससे पर्यटन स्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानदारों का कारोबार चौपट हो कर रह गया है। उनका दारोमदार ही पर्यटकों पर ही रहता है। आज पर्यटन स्थल सुनसान पड़ा हुआ है। इस बारे में उन्होंने कई बार जिला प्रशासन को भी अवगत करवाया है कि मार्ग की मरम्मत करवाई जाए ताकि पर्यटन स्थल में कुछ रौनक लौटे व उनका भी कारोबार चल सके लेकिन ऐसा नही हो सका। आज भी स्थानीय दुकानदार पर्यटकों की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें