कश्मीर घाटी में प्रशासन द्वारा शुक्रवार तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है। यह फैसला घाटी के हालात को ध्यान में रखते लिया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर बोर्ड और कश्मीर यूनिवर्सिटी द्वारा भी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग के निदेशक जीएन इत्तू ने बताया कि घाटी में हालातों की गंभीरता से विचार करने के बाद सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक घाटी के सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि दक्षिणी कश्मीर के स्कूल शनिवार को भी बंद रहेंगे।
वहीं, जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की चेयरमैन वीणा पंडिता ने बताया कि बोर्ड द्वारा भी शुक्रवार तक होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षाओं की अगली तिथि की जानकारी जल्द दी जाएगी।