फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत छोड़ बाढ़ प्रभावितों की मदद को झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत जम्मू कश्मीर में बाढ़ से मची तबाही के बाद राजनीतिक दलों ने सियासी गतिविधियां छोड़ बाढ़ प्रभावितों की मदद को पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


सांसद एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने शुक्रवार को राजौरी और पुंछ जिलों का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही जम्मू से भाजपा की ओर से एकत्रित की गई राहत सामग्री को बाढ़ प्रभावितों में वितरित किया।

भाजपा चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन डा. निर्मल सिंह का कहना है कि भाजपा की ओर से जम्मू और कश्मीर संभाग में राहत सामग्री भेजी जा रही है ताकि बाढ़ प्रभावितों की ज्यादा से ज्यादा मदद हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन

कई नेताओं ने राहत के ल‌िए बढ़ाए हाथ

वहीं पीडीपी के नेता भारत चौधरी ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावितों के लिए 5000 खाने के पैकेट नगर निगम कमिश्नर किरण वातल को सौंपे ताकि इन्हें बाढ़ प्रभावितों तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर विजय महाजन, चंद्र शेखर महाजन, अमित चौधरी आदि भी मौजूद रहे। इसी तरह पीडीपी नेता अमरीक सिंह रीन ने गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

उन्होंने सरकार से नुकसान का जल्द आकलन कर पीड़ित लोगों को राहत और मुआवजा देने की मांग की। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रविंद्र शर्मा के अनुसार पार्टी के नेता गुलाम नबी आजाद, सैफुद्दीन सोज और जम्मू कश्मीर प्रभारी अंबिका सोनी रियासत में राहत कार्य में जुटे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें