फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर मिले भारत-पाक अधिकारी, ये क्या हुई बात

Fri, 08 May 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र की अग्रिम पोस्ट नारायणपुर में वीरवार को बीएसएफ और पाक रेजरों के बीच कैजुअल कांट्रेक्ट हुआ। इसमें भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने सीमा के निकट उगे हुए सरकंडों की सफाई के बारे में चर्चा की। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह दस बजे भारतीय पोस्ट नारायणपुर की जीरो लाइन पर बीएसएफ के 200वीं वाहिनी के अधिकारी नरेश कुमार और जवान पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं पाक रेंजर अधिकारी नाबिद अकबर रेंजरों के साथ सीमा पर पहुंचे थे। भारतीय अधिकारियों ने पाक अधिकारियों से कहा कि जीरो लाइन के निकट सरकंडे उगे हैं। इनकी कटाई की जानी है। इस बीच दोनों देशों के सुरक्षा बल आपस में तालमेल बनाए रखें और गोलीबारी नहीं करें। इस पर दोनों देशों के अधिकारियों ने सहमति व्यक्त की। गौरतलब है कि इससे पहले गत दिवस पाक रेंजरों ने अपनी पोस्ट पर पाकिस्तान का झंडा लगाने के लिए भारतीय सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें