मध्य कश्मीर के बडगाम में शुक्रवार को आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सेना ने एक आतंकी संगठन अल बदर के एक आतंकी को मार गिराया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को बडगाम के गुलजारपीरा मचोवा इलाके में कुछ आतंकियों के होने की खबर मिली। इस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवानों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक आतंकी को मौके पर ही ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी की पहचान मुज्जफर अहमद के रूप में हुई है। वो आतंकी संगठन अल बदर का सबसे बड़ा आतंकी था औऱ मौजूद वक्त में लश्कर के साथ मिलकर काम कर रहा था।
सूत्रों के मुताबिक कश्मीर घाटी में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वो नए युवकों की भर्ती का काम कर रहा था। इलाके में अन्य आतंकियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
Budgam (J&K) encounter: The Al-Badr terrorist Muzzafar Ahmed killed was earlier associated with Lashkar-e-Taiba (LeT)
— ANI (@ANI_news) January 6, 2017