फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश को अंजाम देने जा रहा आतंकी पकड़ा

Sat, 18 Oct 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलबदर से जुड़े एक आतंकी को सेना ने शनिवार को सोपोर के तारजू इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आतंकी संगठन ने उसे विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभाओं तथा रैलियों पर ग्रेनेड हमले करने और वीआईपी को टारगेट बनाने के लिए प्रशिक्षित किया था। सेना और पुलिस पूछताछ कर अल बदर के नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी है।
विज्ञापन


सेना की 52 आरआर तथा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पकड़े गए आतंकी की पहचान इरफान अहमद भट्ट की गई है। अलबदर के जिला कमांडर मुजफ्फर अहमद नाइकू ने इरफान को आतंकी कार्रवाइयों के लिए तैयार किया था।

वह अलबदर के कश्मीर में मौजूद आतंकियों के बीच संदेश पहुंचाने के साथ ही अन्य आतंकी ग्रुपों के बीच तालमेल बनाने का काम करता था। सेना और पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि इरफान सोपोर के तारजू इलाके में किसी ठिकाने पर छिपा हुआ है।
विज्ञापन


इसके बाद सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने आतंकी ठिकाने को घेर लिया। इरफान ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे धर दबोचा। उसके कब्जे से एक पिस्टल और मैग्जीन बरामद की गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर अलबदर के नेटवर्क और आतंकी गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें