बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार कश्मीर पहुंचे हैं। अक्षय कुमार गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में नियंत्रण रेखा के पास सुदूर तुलैल पहुंचे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के साथ ही बीएसएफ के अधिकारी व जवान भी मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया कि अभिनेता आज दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से तुलैल के नीरू गांव पहुंचे। उनका नीरू गांव में सेना और बीएसएफ जवानों के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है।