फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: घाटी पहुंचे अक्षय कुमार का दिखा ये अंदाज, एलओसी के पास नीरू गांव में स्कूल के लिए दिए एक करोड़ रुपये

Thu, 17 Jun 2021 01:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अक्षय कुमार कश्मीर घाटी के बांदीपोरा जिले पहुंचे हैं। जिले के तुलैल में नीरू गांव में वह जवानों से मिले। इस दौरान उन्होंने गांव में स्कूल भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये भी दिए।
विज्ञापन
जवानों के साथ अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार कश्मीर पहुंचे हैं। अक्षय कुमार गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में नियंत्रण रेखा के पास सुदूर तुलैल पहुंचे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के साथ ही बीएसएफ के अधिकारी व जवान भी मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया कि अभिनेता आज दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से तुलैल के नीरू गांव पहुंचे। उनका नीरू गांव में सेना और बीएसएफ जवानों के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन


अक्षय कुमार ने नीरू गांव में स्कूल भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने नीरू गांव में सेना और बीएसएफ के जवानों से बातचीत की। साथ ही वहां तैनात बीएसएफ यूनिट द्वारा आयोजित एक समारोह में स्थानीय लोगों के साथ डांस भी किया।

बता दें कि नीरू गांव गुरेज सेक्टर की तुलैल घाटी में नियंत्रण रेखा के पास स्थित है। शिक्षा के लिए इन दुर्गम इलाकों में बच्चों और उनके अभिभावकों काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कश्मीर: फ्लाईओवर और दीवारों पर अद्भुत चित्रकारी दिखा रहे हैं कलाकार, तस्वीरों में करें घाटी का दीदार    

यह भी पढ़ें- बदसलूकी: महिला बोली- पति को टीका नहीं लगाने दूंगी, स्वास्थ्य कर्मी को जड़ा थप्पड़ और कहा चुड़ैल    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें