सीमावर्ती गांव नरसिंहपुर में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल के नरसिंहपुर गांव में शनिवार को 18वीं पुण्यतिथि पर शहीद गोपाल दास शर्मा को याद किया गया। इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, परिजनों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल की 171वीं वाहिनी के कमांडेंट नीरज लखनपाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर शहीद के जीवन के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद होने वालों को देश हमेशा याद रखता है। गोपाल दास शर्मा देश के लिए शहीद हुए हैं, जिससे बड़ी कोई कुर्बानी नहीं हो सकती है। युवाओं को सेना में जाकर देश की सेवा करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच भूपेंद्र सिंह, कंपनी कमांडर प्रदीप एम गणेश दास, नितिन मिश्रा, मास्टर शिवदेव शर्मा, रतन लाल, रघुवीर दास और सन्नी आदि लोग मौजूद रहे। ज्ञात रहे गोपाल दास शर्मा सीमा सुरक्षा बल की 133वीं वाहिनी में तैनात थे, जिन्होंने 30 अक्टूबर 2005 में श्रीनगर के बारामुला में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए बलिदान दिया था।