फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सास-ससुर बेहोश मिले, बहू की संदिग्ध मौत

Sun, 29 Oct 2023 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सास-ससुर बेहोश मिले, बहू की संदिग्ध मौतरामगढ़ ब्लॉक के नंदपुर का मामला, घटना से कुछ घंटे पहले ही पति निकला था ड्यूटी के लिए
विज्ञापन

तीन माह पहले इसी घर में बेहोश कर चोरी की हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। रामगढ़ ब्लाक की पंचायत चक छटाक के सीमावर्ती गांव नंदपुर में एक परिवार के बेहोश होने और बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। यह मामला शुक्रवार शाम का है। मामले की जानकारी मिलने से कुछ घंटे पहले ही उक्त परिवार का बेटा हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुआ था। वह वहां पर टोल प्लाजा में नौकरी करता है। उक्त घर में तीन माह पहले भी परिवार को बेहोश कर आभूषण चोरी हो चुके हैं। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार शाम को करीब सात बजे पड़ोसी महिला जब दूध देने घर आई तो उसने परिवार को बेहोश पाया। इसमें बुजुर्ग दंपती (बहू के सास-ससुर) आंगन में जबकि बहू पशुवाड़े में बेहोश पड़ी मिली। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। उन्होंने मुंह पर पानी फेंकने से बुंजुर्ग दंपती को होश आ गया, लेकिन बहू बेसुध पड़ी थी। इसके बाद उसे सीएचसी रामगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्मार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। मृतक महिला की पहचान आरती देवी पत्नी गुरदीप सिंह निवासी नंदपूर के रूप में हुई है। एसपी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सभी सबूत इकट्ठे कर रही हैं।
विज्ञापन


घर में मौजूद से चार लोग
महिला के पति गुरदीप सिंह के घर से बाहर जाने के बाद परिवार पांच लोग थे। इनमें सास-ससुर, बहू और उसकी दो बेटियां। उसकी एक चार साल की बेटी ट्यूशन के लिए गई थी। जबकि दूसरी एक साल की बच्ची घर में ही थी।
विज्ञापन



मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
नंदपूर में शनिवार को तीन बजे महिला आरती देवी का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान महिला के मायके बालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस से जांच कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।



वारदात का घटनाक्रम (शुक्रवार शाम)
- 4:30 बजे : गुरदीप सिंह ड्यूटी के लिए निकला था घर से
- 7:00 बजे : दूध देने आई महिला ने परिवार को देखा बेहोश
- 7:20 बजे : अस्पताल ले गए थे महिला को
- 7:30 बजे : डॉक्टर ने मृत घोषित किया
- तीन माह पहले : परिवार को बेहोश कर घर में हो चुकी है चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें