आई.डी.पी.एस स्कूल अखनूर में गुरुपूर्व के उपलक्ष पर स्कूल के छात्र प्रभात फेरी निकालते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
अखनूर। इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल (आईडीपीएस) अखनूर में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गुरु नानक देव के उपदेश नाम जपो, किरत करो और वंड छको को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
सिख धर्म प्रचारक भाई सरदार तरसेम सिंह ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। समारोह की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई जिसके बाद शबद कीर्तन और अरदास ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
विद्यार्थियों ने इस अवसर पर नाटिका प्रस्तुति, एकजोत कौर ने भावपूर्ण कविता पाठ और आकर्षक गतका प्रदर्शन से प्रतिभा दिखाई। डॉ. केसीएस मेहता (डायरेक्टर अकैडमिक) ने गुरु नानक देव जी के विचारों की आज के समय में प्रासंगिकता पर प्रेरणादायक भाषण दिया। इस अवसर पर कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने गुरुद्वारा साहिब का दौरा किया। संवाद