फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस पर लापरवाही के आरोप, पीड़ित परिवार ने जल्द कार्रवाई की मांग की

Mon, 03 Nov 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
अखनूर में प्रेस वार्ता को संबोधित करती पीड़ित शाम सिंह की पत्नी नीलम राजपूत बी
विज्ञापन
कानाचक थाना क्षेत्र में हुए तेजधार हथियारों से हमले का मामला
विज्ञापन

अखनूर। कानाचक थाना क्षेत्र में हुए तेजधार हथियारों से हमले का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं जिससे क्षेत्र में रोष और असंतोष बढ़ता जा रहा है।
रविवार को अखनूर में आयोजित प्रेस वार्ता में पीड़ित की पत्नी नीलम राजपूत ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिन आरोपियों की पहचान खुद मेरे पति ने की है वे खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस केवल खानापूर्ति के लिए दो युवकों को गिरफ्तार दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलम राजपूत के अनुसार 27 अक्तूबर की रात गड़खाल निवासी शाम सिंह पर अरुण शर्मा और अली ने कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था। रंजिश के चलते हुए हमले में घायल शाम सिंह को पहले जीएमसी जम्मू और बाद में गंभीर हालत में अमृतसर रैफर किया गया। पीड़ित पक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि मुख्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे परिजनों व स्थानीय लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें