फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उपायुक्त ने किया अखनूर का दौरा विकास कार्यों की प्रगति पर मंथन

Tue, 19 Aug 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों पर विस्तार से की चर्चा
विज्ञापन

अखनूर। उपायुक्त राकेश मिन्हास ने अखनूर का दौरा किया और क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सबसे पहले एसडीएम कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों पर विस्तार से
चर्चा की।
इसके पश्चात डीसी जम्मू ने जियोपोता घाट का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने म्युनिसिपल कमेटी अखनूर कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन इमारत की स्थिति का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन

इसी दौरान उपायुक्त जम्मू ने जम्मू-अखनूर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने पैकेज-1, पैकेज-2, पैकेज-3A और पैकेज-3बी के तहत भगवती नगर, गणेश विहार, मूठी, डोमाना, अम्बरण, चाक सिंहा और हनुमान चौक क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों का
विज्ञापन

निरीक्षण किया।
एनएचआईडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के महाप्रबंधक कर्नल अजात शत्रु जम्वाल ने डीसी को परियोजना की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने निर्माण कार्यों में आ रही चुनौतियों और बाधाओं का आकलन कर संबंधित एजेंसियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें