अखनूर। क्षेत्र के देवीपुर गांव में चिनाब दरिया के किनारे एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षिप्त शव बरामद हुआ। अखनूर पुलिस ने शव को पहचान के लिए जीएमसी अस्पताल के शवगृह भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस के अनुसार देवीपुर गांव के चन्ज्वां में स्थानीय लोगों ने चिनाब के किनारे एक शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया, लेकिन उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।