विजयपुर। कस्बे के वार्ड 13 में सोमवार को चोरी का मामला सामने आया। रविवार देर रात चोर बंसी लाल के घर की दीवार फांद कर अंदर घुस गए और खिड़की तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।
बंसी लाल के बेटे नरेंद्र ने बताया कि चोर घर से 25 से 30 तोले सोने के जेवरात और एक लाख रुपए नकदी ले गए। कहा, मामी ने चोरों को देखा तो शोर मचाया। इसके बाद चोर भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।