संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस लाइन में राष्ट्रीय पुलिस दिवस पर एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम एसएसपी बेनाम तोष के नेतृत्व में हुआ, जिसमें पुलिस कर्मियों ने शहीदों को याद में हथियार उल्टे कर सलामी दी। वहीं, शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
एसएसपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने आतंकवाद को नियंत्रण करने में सफलता हासिल कर ली है और अब नारको आतंकवाद को लेकर काम कर रही है। इस अवसर पर डीडीसी चेयरमैन केशव दत्त शर्मा सहित कई अधिकारी और लोग मौजूद रहे।