फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांच वार्डों की बदहाल सड़कों पर अनदेखी की ठोकरें

Fri, 20 Oct 2023 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ढोकखालसा पंचायत के ग्रामीण परेशान, अधिकारी बोले- इसी साल लगाया जाएगा तारकोल का मरहम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। तहसील ज्यौड़ियां की पंचायत ढोकखालसा के सात वार्डाें में से पांच के संपर्क मार्गाें की हालत काफी खराब हो चुकी है, जिस कारण ग्रामीणों सहित वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार विभाग और अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस कारण इन सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसी साल तारकोल बिछा कर राहत दी जाएगी।
वार्ड तीन के पंच कालीदास, वार्ड पांच की पंच ज्योति मनमार, वार्ड एक के पंच भारी राम और वार्ड चार के पंच स्वर्ण दास सहित ग्रामीणों ने बताया कोई भी लोगों की समस्याओं को हल करवाने में रुचि नहीं दिखा रहा है। सरपंच रामो देवी ने बताया कि यह सभी सडकें लोक निर्माण विभाग के अधीन हैं, लेकिन अनदेखी के चलते सभी सड़कों की हालत खड्ड से भी बदतर बनी हुई है। इनकी मरम्मत के लिये कई बार अधिकारियों से मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग की तरफ से आजतक सुध नहीं ली गई है। इस मांग को स्थानीय लोग आयोजित ग्राम सभा में भी कई बार उठा चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। खासतौर पर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। वाहन चलाते समय भी हादसों का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पंचायत ढोकखालसा की बदहाल संपर्क सड़कों के बारे में जानकारी है। इनकी मरम्मत और विकास के लिए योजना बनाई गई है। इसी साल तारकोल बिछा कर सभी सड़कों को पक्का कर लोगों राहत प्रदान की जाएगी।
- सुनील डोगरा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, अखनूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें