फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाहन चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा गुस्सा

Fri, 20 Oct 2023 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने दलजीत चौक पर शव रख कर पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। चौहाला मोड़ पर 13 दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए कस्बे के वार्ड नौ निवासी शाम लाल (63) की बुधवार देर रात को जीएमसी जम्मू में मौत हो गई। लेकिन अभी तक वाहन चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों, रिश्तेदारों और वार्डवासियों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने शव को दलजीत चौक पर रख कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

मृतक शाम लाल की पत्नी नीलम कुमारी ने बताया कि हादसे के 13 दिन बाद भी आरएस पुरा पुलिस आरोपी वाहन चालक को नहीं पकड़ पाई है। पति शाम लाल जम्मू की नई बस्ती में बैग बनाकर परिवार का गुजारा चलाता था। अब मौत के बाद परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है। दिवंगत शाम लाल की तीन बेटियों व एक बेटा है। एक बेटी की शादी फरवरी में होनी है। भाजपा नेता एवं पूर्व मंची चौधरी शाम लाल और नगर पालिका आरएस पुरा के चेयरमैन सतपाल पप्पी ने दलजीत चौक पर पहुंच कर पीड़ितों की मांग को आरएस पुरा पुलिस थाना प्रभारी पवन डोगरा के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी पवन डोगरा ने कहा कि आरएस पुरा पुलिस थाने में दुर्घटना के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है। पुलिस ने उक्त स्थान से सीसीटीवी फुटेज लेकर उक्त कार को ट्रेस किया है। कार मालिक व चालक का पता लगाने के लिए टीम का गठन किया है। आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ, जिसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें