फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शी, जवाबदेह शासन के लिए अधिकारियों की भागीदारी जरूरी : भाजपा

Thu, 07 Sep 2023 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार मुक्त जम्मू-कश्मीर सप्ताह के तहत छंब विधानसभा के कई क्षेत्रों में लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
ज्यौड़ियां। पारदर्शी और जवाबदेह शासन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। यह बातें भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा ने छंब विधानसभा क्षेत्र के गांव मल्ला पुखराज, राह और हरदु में भ्रष्टाचार मुक्त जम्मू-कश्मीर सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पारदर्शी और जवाबदेह शासन व इस अभियान का उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त जम्मू-कश्मीर सुनिश्चित करने के सरकार के संकल्प को दोहराना है। अभियान का मुख्य उद्देश्य भूमि से संबंधित मामलों को संबोधित करने के अलावा पानी और बिजली से संबंधित सेवाओं की परेशानी मुक्त डिलीवरी पर ध्यान केंद्रित करना है। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सुरेश शर्मा ने प्रमाणीकरण, कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) की संतृप्ति से संबंधित मुद्दों के निपटान पर जोर दिया। इस मौके पर सरपंच नरेश कुमार, पंच कृष्ण लाल, कुलदीप राज, नायब सरपंच गीता देवी, सुमित शर्मा, ईशा शर्मा, वीरता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें