फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कबीर कॉलोनी में हुआ 24वां जागरण

Tue, 24 Oct 2023 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध गायक मोहनी पंडित, मास्टर विक्की एवं सोहित सूफी ने किया मां की महिमा का गुणगान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। अखनूर की कबीर कॉलोनी में युवा कल्याण समिति की ओर से मां भगवती का 24वां विशाल जागरण करवाया गया। इसमें जम्मू के प्रसिद्ध गायक मोहनी पंडित, मास्टर विक्की एवं सोहित सूफी ने हिस्सा लेकर मां की महिमा गुणगान किया। मां के भजनों पर पंडाल में श्रद्धालु झूमते नजर आए।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे मां भगवती का जागरण प्रारंभ हुआ। 12 बजे मां भगवती की पावन ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इस दौरान बाबा कालीवीर, राधा कृष्ण व मां काली की झांकियां निकाली गईं। सुबह तारा रानी की कथा के बाद जागरण का समापन हुआ। इस अवसर पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। एसएसपी मोहन लाल भगत एवं संजय सराफ अध्यक्ष अखनूर नपा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर युवा कल्याण समिति के विवेक जम्वाल, राकेश कुमार, साहिल सूदन, रोहित कुमार, शुभम राजपूत, राहुल शर्मा, रोमी, मुकेश, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें