फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में जली सोने की लंका, अंगद ने तोड़ा रावण का अहंकार

Tue, 24 Oct 2023 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
छठे दिन हुआ रामलीला का मंचन, काफी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। कस्बे में टीम साडा चौक रामलीला क्लब की ओर से रामलीला का मंचन जारी है। छठे दिन हनुमान द्वारा अशोक वाटिका को उजाड़ना, लंका दहन, अंगद का पांव गाढ़ना और कुंभकरण वध के दृश्यों का मंचन किया गया।
रामलीला की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। इसके बाद पहला दृश्य विभीषण-रावण संवाद का मंचित किया गया। इसमें में दिखाया लंका नरेश रावण को विभीषण ने समझाया कि वह भगवान श्रीराम से संधि कर लें और सीता माता को उन्हें सौंप दें। लेकिन रावण ने विभीषण को मना कर दिया और क्रोध में ठोकर मारकर लंका से बाहर कर दिया। विभीषण भगवान राम की शरण में आ पहुंचे। प्रभु ने उन्हें गले लगाया और उनसे समुद्र पार करने का उपाय पूछा। इस पर विभीषण ने कहा कि सागर पर सेतु का निर्माण कर लंका तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रभु श्रीराम ने अंगद को लंका में शांति दूत बनाकर भेजा, लेकिन अहंकारी रावण ने कहा कि वह संधि नहीं बल्कि युद्ध करेगा। तभी अंगद ने रावण के दरबार में अपना पैर जमा दिया और कहा कि यदि कोई उनका पैर उठा देगा तो प्रभु श्रीराम बिना युद्ध किए सेना सहित लौट जाएंगे। जब दरबार में मौजूद योद्धा पैर नहीं हटा सके तो लंकेश खुद ही उठा और अंगद के पैरों की ओर बढ़ा पर अंगद ने उसे रोक दिया कहा कि हे रावण मेरा पैर छूने की जगह प्रभु श्रीराम के श्रीराम चरण पकड़ लो तो तुम्हारा कल्याण होगा। कुंभकरण के वध के बाद राक्षसों में हाहाकार मच गया। इसके बाद लंका दहन आदि दृश्यों का मंचन हुआ। रामलीला में मानिक शर्मा ने राम, मंगा शर्मा ने लक्ष्मण, पुष्कर गुप्ता ने सीता, मोहनलाल गुप्ता ने रावण का किरदार निभाया। इस अवसर पर रामलीला क्लब के अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, मेकअप निर्देशक विक्की शर्मा, निर्माता विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें