फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, करन शर्मा बने अध्यक्ष

Fri, 26 Sep 2025 04:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू

सार

अखनूर के मुनसिफ कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें करन शर्मा अध्यक्ष चुने गए। नई टीम ने अधूरे कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखनूर। मुनसिफ कोर्ट कॉम्प्लेक्स अखनूर में बार एसोसिएशन के चुनाव वीरवार को सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी गौरव सिंह और सीमा चौधरी की देखरेख में कुल 38 वोट डाले गए, जबकि एक सदस्य अनुपस्थित रहा। अध्यक्ष पद के चुनाव में करन शर्मा ने 23 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रमेश भगत को 15 वोट मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप पत्यार, महासचिव पद पर विकास मगोतरा और कैशियर पद पर हीना चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए। नई टीम का कार्यकाल एक वर्ष के लिए रहेगा।

जीत के बाद करन शर्मा ने कहा कि वे पद की गरिमा को बनाए रखते हुए निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मुनसिफ कोर्ट परिसर में कई कार्य अभी अधूरे हैं, जिन्हें प्राथमिकता में रखा जाएगा और जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें