फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्यूर पंचायत में लोगों ने लिया भारत को विकसित करने का संकल्प

Thu, 04 Jan 2024 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत, डीडीसी सदस्य ने स्टालों का निरीक्षण कर लोगों को किया प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का बुधवार को ब्लॉक मैरा मांद्रिया की क्यूर पंचायत में पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान भाजपा नेता एवं डीडीसी सदस्य पंडित सुरेश शर्मा मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक विकास अधिकारी ताहिर हाफिज के नेतृत्व में हुआ, जिसमें स्टाल लगा कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कदम उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में लाभार्थियों ने सफलता की कहानियां सुना लोगों को जागरूक किया। वहीं, प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश देने के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा में योगदान देने की शपथ ली। विभागों के प्रमुखों ने प्रतिभागियों को अपनी-अपनी पंचायतों की विभिन्न लाभार्थी उन्मुख योजनाओं के बारे में जानकारी दी और सरकारी कार्यक्रमों व योजनाओं, विशेष रूप से पीएमजेएवाई, जेजेएम, बीमा व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य रोजगार व कल्याण आधारित योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन सुषमा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. रामलाल शर्मा, सरपंच त्रिलोचन दत, नायब सरपंच भगवान दास, कैप्टन जोगिंदर सिंह, महेश कुमार, रमन कुमार आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य अतिथि ने किया स्टाल का निरीक्षण
मुख्यातिथि सुरेश शर्मा ने विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि सरकार की हर योजना के बारे में लोगों को जानकारी मिले, ताकि वह उनका लाभ उठा सकें। इसके चलते विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। कार्यक्रम में मेरी जुबानी, मेरी कहानी के तहत आन स्पाट क्विज, महिला एसएचजी सदस्यों और स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें