फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मनमाने तरीके से भेजे जा रहे बिल, शिकायत पर भी सुनवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बिजली विभाग की अनदेखी के चलते उपभोक्ता परेशान हैं। पैसे जमा करवाने के बाद भी घरों में बिल भेजे जा रहे हैं। यहां तक शिकायत की सुनवाई नहीं हो रही। बिलई पुरखो निवासी रजिंदर सिंह का कहना है कि पिछले महीने बिल 654 रुपये जमा करवाया। इस माह बिल 1311 रुपये आया जिसमें बकाया शामिल किया गया। रजिंदर का कहना है कि पिछले महीने का बिल जमा करवा चुके हैं, जिसकी रसीद भी मौजूद है। इसके बाद भी पिछले माह का बिल जोड़कर भेजा गया। शिकायत करते हुए थक चुके हैं, कहीं सुनवाई नहीं हो रही। इसी प्रकार शिव कुमार परेशान हैं। उनका कहना है कि बिल 500 रुपये बढ़ाकर भेजा गया। रजिंदर ने डीसी सचिन कुमार वैश्य से बिल में हेरफेर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें