फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आज दिखेगा एयर शो का रोमांच, रिहर्सल में सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने दिखाया जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। एयरफोर्स के जांबाज पायलट 22 सितंबर यानी आज पूरे शहर को हवा में करतबों से रोमांचित करेंगे। इसकी झलक वीरवार को भी दिखी। सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने 9 फाइटर ट्रेनर जहाजों को एक साथ उड़ाकर हैरतअंगेज करतब दिखाए। वायुसेना अफसरों और कर्मियों के परिवारों के अलावा कई स्कूलों के बच्चों के लिए फुलड्रेस रिहर्सल एयर शो करवाया गया। वहीं संपूर्ण एयर शो शुक्रवार को होगा। सुबह 9 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य रूप से शामिल होंगे। शो को लेकर वायुसेना स्टेशन के आसपास और पूरे शहर में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार एयर शो में आकाशगंगा पैराजंप, एयरवॉरियर ड्रिल टीम, सूर्य किरण एरोबेटिक टीम, हेलिकॉप्टर टीमें शो करेंगी। बता दें जम्मू में पहली बार एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग संयुक्त रूप से वायुसेना स्टेशन जम्मू की मदद से आयोजन कर रहा है। वहीं, टीमों ने विमान से कूदने, हेलिकॉप्टर से बचाव अभियान आदि की रिहर्सल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतवारी के आसपास इन रूटों पर रहेंगी बंदिशें
एयर शो को देखते हुए यातायात पुलिस ने सतवारी और आसपास के रास्तों पर बंदिशें लगाते रूट डायवर्जन किया है। इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। बेलीचराना और आरएंडबी चौक से जाने वाले वाहन सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक भगवती नगर चौथे पुल से वाया वेयर हाउस सतवारी की तरफ जाएंगे। इसी तरह सतवारी से आरएंडबी चौक जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा। अखनूर से केनाल रोड के लिए बड़े वाहनों को मुट्ठी के आगे आने से अनुमति नहीं होगी। सांबा और बाड़ी ब्राह्म्णा से सतवारी की तरफ आने वाले बड़े वाहनों को वाया कुंजवानी नरवाल जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें