फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एयर शो की रिहर्सल आज, हवा में करतब दिखाएगी सूर्य किरण टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पहली बार जम्मू में होने जा रहे एयर शो की फाइनल रिहर्सल 21 सितंबर को होगी। वायुसेना की सूर्य किरण टीम के नौ पायलट हवा में करतब दिखाएंगे। मुख्य आयोजन 22 सितंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक होगा। रिहर्सल में प्रशासन और वायुसेना ने कई स्कूलों के बच्चों को बुलाया। बुधवार को विमानों ने करतब दिखाने का अभ्यास किया।
शो में कई ऐसे करतब होंगे जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। हालांकि लड़ाकू विमान एयर शो का हिस्सा नहीं होगा। दावा किया जा रहा है कि एयर शो में हिस्सा लेकर हर कोई रोमांचित होगा। पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय और सूर्या किरण टीम की पायलट लेफ्टिनेंट कंबल संधु ने शो के बारे में कई रोमांचक जानकारियां दीं। बताया कि सूर्या किरण एशिया की एकमात्र ऐसी टीम है, जो हवाई करतब दिखाती है। नौ विमान एक साथ उड़ाकर करतब दिखाएंगे। इसके अलावा लड़ाकू विमान के प्रशिक्षण की जानकारी देंगे। एम 17 विमान और हेलिकॉप्टर आदि शामिल होंगे। आसमान से कूदने और पैराशूट का भी शो यादगार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश
पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय ने बताया कि एयर शो में लोगों के प्रवेश को निशुल्क रखा है। लोग सतवारी के पीरबाबा मार्ग से एयरपोर्ट में प्रवेश कर सकेंगे। पीआरओ डिफेंस जम्मू का कहना है कि लोग आधार कार्ड या फिर अन्य पहचान पत्र साथ लाएं, ताकि अंदर जाने की अनुमति मिल जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें