लद्दाख में खरदुंगला दर्रे पर जांबाजों की रिकॉर्ड लैंडिंग
- फोटो : अमर उजाला
लद्दाख में एलएसी पर चीन से तनाव के बीच वायुसेना ने स्काई डाइविंग का नया रिकॉर्ड बना दिया है। भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने यह उपलब्धि आठ अक्तूबर को वायुसेना दिवस पर हासिल की।
विंग कमांडर गजानंद यादव और वारंट आफिसर एके तिवारी ने लद्दाख के खरदुंगला दर्रे के आसमान में उड़ते सी-130जे विमान से छलांग लगाई और पैराशूट से तिरंगे को फहराते 17982 फुट ऊंचाई पर स्थित खरदुंगला दर्रे पर सुरक्षित लैंडिंग की।
स्काई डाइविंग में वायुसेना का यह नया रिकॉर्ड है। वायुसेना की 88वीं सालगिरह पर चुनौतीपूर्ण और हैरतअंगेज अभ्यास को देखने वाले साथी वायुसैनिकों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर स्काई डाइवर जांबाजों का अभिवादन किया। भारतीय वायुसेनाने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है।