एम्स की घोषणा को लेकर चल रहा गतिरोध लगभग समाप्त हो गया है। डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह तथा प्रदेश भाजपा एवं केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक में जम्मू में भी एम्स खोले जाने पर सहमति बन गई।
एम्स का ड्राफ्ट बनकर तैयार है। वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ होने वाली बैठक में एम्स की घोषणा संभव है।
पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में यह बताया गया कि जम्मू तथा श्रीनगर दोनों ही स्थानों पर एम्स खुलेगा। इसके लिए ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया है।