फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कास्ट की टीम ने घो ब्राह्मणा का दौरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (स्कास्ट) चट्ठा की टीम ने शनिवार गांव घो ब्राह्मण का दौरा किया। टीम का उद्देश्य ग्रामीणों को गेहूं और धान जैसी फसलों के अलावा नकदी फसल जैसे मशरूम, सब्जियां, फूल की बुवाई के बारे में जागरूक करना रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को फसल का बीमा कराने की भी सलाह दी। ताकि उनकी फसल को नुकसान होने पर उचित मुआवजा मिल सके। कृषि अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच उन्नत किस्म की सब्जियों के बीज भी वितरित किए। पूरे कार्यक्रम का संचालन सरपंच राम पॉल शर्मा व अन्य ने किया। कार्यक्रम के दौरान रामपाल शर्मा ने अधिकारियों से हाल ही में हुई ओले गिरने से धान की फसल को हुए नुकसान की भरपाई करने की अपील की। टीम में सहायक निदेशक डॉ. शाहिद अहमद, डॉ. वीबी सिंह, डॉ. राजन सलारिया, डॉ. विजय भारती, डॉ. अनुराधा शाह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें