सांबा। कस्बे के कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री द्वारा कृषि-स्टार्टअप सम्मेलन पीएम-किसान सम्मान सम्मेलन का सीधा प्रसारण का कार्यक्रम किया गया। इसका उद्घाटन डीडीसी अध्यक्ष केशव खजूरिया ने किया, जबकि स्कॉस्ट के कुलपति जेपी शर्मा, डॉ. एसके गुप्ता निदेशक विस्तार के कुशल निर्देशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों के 200 से अधिक किसान शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने किसानों से कृषि उत्पादन पर बातचीत की। किसानों ने उनकी बताई बातों से प्रेरणा और कृषि उत्पादन में उसे शामिल करने संकल्प लिया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर संजय खजूरिया, मुख्य वैज्ञानिक और प्रमुख केवीके सांबा के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने अध्यक्ष डीडीसी केशव दत्त शर्मा का स्वागत किया और जिले के सभी प्रगतिशील किसानों के साथ-साथ किसान महिलाएं भी मौजूूद रही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना एक राष्ट्र एक उर्वरक भी लॉन्च किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 12वीं किस्त की राशि भी जारी की। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 16,000 करोड़ सीधे किसानों के खाते में भेजे। प्रधानमंत्री ने कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के 1 करोड़ से अधिक किसानों ने वर्चुअल रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉन्क्लेव में स्टार्टअप प्रदर्शनी के लिए देश भर के किसानों को किसान सम्मेलन के लिए इनोवेटर्स और कृषि-उद्यमियों के साथ एक साथ लाना है।
प्रो. संजय खजूरिया ने बताया कि जल्द ही जिले में कृषक समुदाय के कल्याण के लिए प्रो. जेपी शर्मा के कुलपति एसकेयूएएसटी जम्मू के नेतृत्व में और निदेशक विस्तार प्रो. सुरिंदर कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. नीरजा शर्मा, डॉ. सौरव गुप्ता, डॉ. अमित महाजन, डॉ. शालिनी, भारत भूषण और तेजिंदर सिंह ने भी भाग लिया।