सांबा। बैनगलाड मार्ग पर मिनी बस से सह चालक गिरकर घायल हो गया। अंकुश पुत्र केंठों राम निवासी गलाड मिनी बस से सांबा की ओर आ रहा था। रैपर मोड़ के निकट उसका पांव फिसल गया और वह मार्ग पर गिर गया। इस हादसे में वह घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। संवाद