फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि पर दें ध्यान, पाएं उत्तम धन धान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के कृषि विज्ञान केंद्र ने इफ्को के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन को मनाने के लिए पोषण अभियान और पौधरोपण पर शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रो. जेपी शर्मा कुलपति स्कॉस्ट-जम्मू और विस्तार निदेशालय स्कॉस्ट के तत्वावधान से कार्यक्रम हुआ। केशव दत्त शर्मा अध्यक्ष डीडीसी सांबा मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

केशव दत्त शर्मा ने पोषण अभियान और पौधरोपण के महत्व के बारे में चर्चा की। उन्होंने किसानों से कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से संबंधित हर प्रकार की जानकारी, सहायता और अन्य गतिविधियों के लिए केवीके सांबा के संपर्क में रहने का आग्रह किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. संजय खजूरिया ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने पोषण अभियान और पौधरोपण पर इस वर्ष के अभियान की थीम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कुपोषण को कम करने, कृषक समुदाय के बीच गुणवत्तापूर्ण पोषण के सेवन में सुधार के साथ-साथ देश में हरित आवरण को बढ़ाने के लिए देश में केवीके के माध्यम से इस कार्यक्रम को शुरू करने पर ध्यान केंद्रित किया।
कार्यक्रम के दौरान, डॉ. नीरजा शर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक बागवानी ने किसानों को सब्जी आधारित पोषक-उद्यान पोषण का सबसे समृद्ध स्रोत और कुपोषण के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने बारे कहा। डॉ. एके सिन्हा वरिष्ठ वैज्ञानिक ने किसानों का समय बचाने के लिए कृषि उपकरण और मशीनरी पर जोर दिया। डॉ. सौरव गुप्ता वैज्ञानिक कीट विज्ञान ने किसानों को जैविक सब्जियों की खेती के महत्व के बारे में जागरूक किया। डॉ. विजय कुमार शर्मा वैज्ञानिक पशु विज्ञान ने बकरी पालन और सांबा जिले के कृषक समुदाय के बीच उद्यमिता विकास के लिए इसकी क्षमता पर विस्तार से बताया। डॉ. शालिनी ने मृदा परीक्षण और कृषि में इसके महत्व पर व्याख्यान दिया है। डॉ. अमित महाजन ने प्रमुख रबी फसलों में विभिन्न खरपतवार समस्याओं और उनके प्रबंधन पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें