फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की फसल के मुआवजे में हो रही देरी से किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। किसानों की धान की फसल ओलावृष्टि से नष्ट हो गई थी। इसको लेकर उपराज्यपाल ने किसानों को भरोसा दिलाया था कि शीघ्र ही मुआवजा दिलाया जाएगा। किसान बाबू राम, शमशेर, रामलाल, अशोक कुमार आदि ने बताया कि कई क्षेत्रों में अभी तक किसानों को पूछा तक नहीं गया है।
विज्ञापन

ऐसे में राजस्व विभाग ने कैसी सूचियां बनाई हैं। उनका कहना था कि राजस्व विभाग के कर्मियों ने उनसे जानकारी तक नहीं ली है। उनका कहना है कि सरकार कह रही है कि शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक सूचियां ही नहीं बनाई गई हैं। ऐसे में कैसे मुआवजा मिलेगा।
-----------
तहसील के किसानों की नष्ट हुई धान की फसल के नुकसान की सूचियां बनाई गई हैं। कृषि विभाग के सहयोग से किसानों से भेंट कर ही सूचियां बनाई हैं। जिस क्षेत्र के किसनों की सूचियां पूरी हो चुकी हैं। उन्हें मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तहसील में 60 से 80 प्रतिशत धान को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

-राम पाल शर्मा, तहसीलदार सांबा
-------------
तहसील के सभी क्षेत्र में कर्मचारी किसानों के साथ नंबरदार व पंच सरपंच से भी नष्ट हुई धान की फसल की जानकारी जुटा रहे हैं। मुआवजे की सूचियां बनाने का काम जोरों पर है। इसमें कृषि विभाग के कर्मचारी भी सहयोग दे रहे हैं। राजपुरा तहसील को मुआवजे के लिए 40 लाख के फंड उपलब्ध हो गए हैं। शीघ्र ही किसानों के खातों में भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-सुभाष चंद्र, तहसीलदार राजपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें