फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम फसल बीमा योजना से किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। कृषि अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों में बीमा कंपनी के सहयोग से किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जागरूक करने के लिए शिविर लगाया। एईओ आरएस जमवाल ने पंचायत सुराडा व रतवाना में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बीमा योजना के तहत बुआई के पहले से और फसल की कटाई के बाद तक के लिए बीमा सुरक्षा मिलती है। योजना के तहत विभिन्न फसलों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि आप एक किसान हैं तो पीएम फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीमा योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इस अवसर पर संजीव शर्मा, आरएस जसरोटिया, परविंदर जसरोटिया, व बलविंदर कुमार सहित पंच सरपंच, पीआरआई सदस्य, इंश्योरेंस कंपनी के सदस्य भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें