विजयपुर। घौ ब्राह्मणा के सरपंच रामपाल शर्मा ने मनरेगा के तहत गांव रड़वां से सहजादपुर वाया दग-सहजादपुर ट्रैक्टर पथ, तालाब के सौंदर्यीकरण, नहरी खाल की सफाई के काम का शुभारंभ किया। इन पर आठ लाख की लागत आने का अनुमान है। सरपंच ने कहा कि घौ-ब्राहम्णा विकसित पंचायत का दर्जा हासिल कर चुकी है। अब तक पंचायत के चहुमुखी विकास के लिए उनके सभी प्रयास कारगर साबित हुए हैं। इस मौके पर पंच श्मशेर सिंह, पुुरुषोत्तम सिंह, सतपाल शर्मा, रजनी शर्मा, अजु शर्मा, इंद्रजीत सिंह, नानक सिंह, सुभाष चंद्र, रंजीत सिंह, प्रेम नाथ, अमरीक सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।