सांबा। वीरवार की रात को आई आंधी के कारण किसानों की आम, कीनू, अमरूद की फसल नष्ट हो गई है। इसको लेकर किसान काफी परेशान हैं।
किसान मदन सिंह, ओम प्रकाश रख अंब टाली, सेवा राम कालीबड़ी, बनारसी दास पंगदौर, बचन लाल कंगवाला आदि ने बताया कि उन्होंने दशहरी, मालटा, कीनू, अमरूद आदि के बगीचे लगा रखे थे। आंधी और बारिश से उनकी फसल नष्ट हो गई है। किसान पहले से ही परेशानी में थे अब वे और अधिक परेशानी में पड़ गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि उनकी नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिया जाए।
-----
उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से बात की है कि जिन किसानों की फल की फसल को नुकसान पहुंचा है। एक कमेटी का गठन किया जाए व नुकसान का जायजा लेकर किसानों को मुआवजा दिया जाए, जिस पर डीसी ने उन्हें आश्वासन दिला है कि किसानों के हुए नुकसान का सर्वे किया जाएगा।
-सुभाष भगत, डीडीसी सदस्य, सांबा