सांबा के ब्लोड में महिलायों को कृषि की जानकारी देते कृषि अधिकारी
सांबा। जिले की मनानु पंचायत के बलोढ़ गांव के कम्यूनिटी हाल में कृर्षि प्रशिक्षण केंद्र की ओर से महिलाओं को कृषि संबंधी प्रशिक्षण को लेकर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन सरपंच सुनील चौधरी के नेतृत्व में हुआ। इसमें कृषि प्रशिक्षण केंद्र की जिला अधिकारी करुणा निधि, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर अश्मिता शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। इस अवसर पर विभिन्न सेल्फ हेल्प ग्रुप के साथ जुड़ी महिलाओं ने विचार साझा किए। आर्गेनिक खेती करने पर बल दिया गया। महिलाओं के लिए घर पर ही काम उपलब्ध कराने के लिए अवसर देने की मांग की गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया गया। संवाद