विजयपुर। जख से पुलिस ने शुक्रवार को जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे 15 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। जुआ के संबंध में पुलिस को जानकारी मिली कि जख में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पुलिस ने मौके पर छापा मारा और पांच लोगों को जुआ खेलते पकड़ लिया। इसमें उनसे 15 हजार रुपये बरामद हुए। पकड़े गए जुआरियों पहचान दिनेश सिंह निवासी जख छन्नी, रोमेश लाल निवासी बंदराली, कमल सिंह निवासी त्रिलोकपुर, दिलावर हुसैन निवासी धमोर-जख और प्रीतम सिंह निवासी चन्नी विजयपुर के रूप में हुई। पुलिस ने धारा-13 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद