सांबा के रख अब टाली पंचयात में किसनों को सरसों के बीज देते हुए
सांबा। रख अंब टाली पंचायत में कृषि विभाग की ओर से शनिवार को शिविर लगाया गया। इसमें किसानों को सरसों के बीज बांटे गए। इसकी जानकारी सरपंच विनोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में एक किसान को सरसों के प्लाट के लिए बीज दिए गए। जबकि अन्य 20 किसानों को सरसों के बीज बांटे गए। वहीं उत्तम खेती के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ पंच व भाजपा नेता सुभाष भगत भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संवाद