आरएस पुरा। उपजिले में किसानों को गेहूं लगाने के लिए खाद नहीं मिलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को कई खाद केंद्र पर खाद आने पर किसानों को कुछ हद तक राहत मिली।
कई पंचायतों में किसान मंगलवार को खाद लेने पहुंचे। किसान योगराज ने बताया कि वह इस बार धान की फसल खराब होने पर समय पर गेहूं नहीं लगा पा रहे और अब खेत तैयार करने के बाद खाद नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि अब खाद मिलने पर कुछ हद तक राहत मिलेगी। गांव टांडा के किसान ओमकार सिंह का कहना है कि इस बार एक और मौसम की मार दूसरी और खेतों में खराब हुई धान के चलते इसकी कटाई कर पाना मुश्किल बना रहा। अब गेहूं लगाए जाने के लिए खेतों को तैयार करने पर खाद नहीं मिलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कई स्थानों पर खाद पहुंचने से किसानों को काफी राहत मिली है।