गांव रायपुर में सेना द्वारा जैविक खाद्य वनाए जाने की मशीन भेंट करते सेना के अधिकारी
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। सेना की चार मद्रास यूनिट ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत पंचायत जिंदड मेहलू के गांव रायपुर गुजरा में जैविक खाद तैयार करने वाली मशीन उपलब्ध कराई गई। इसका उद्घाटन शनिवार को बीडीसी चेयरमैन मीरां साहिब दलीप कुमार तथा सरपंच सीमा कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों सहित सेना के उच्च अधिकारी भी कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार ने सेना द्वारा आपरेशन सद्भावना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दी जा रही सुविधाओं के लिए सेना का आभार जताया। इस मौके पर पंच काला राम, दर्शन सिंह हरबंस लाल बलवीर सिंह लाडी सिंह सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।