सांबा। प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत बुधवार को रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय डिग्री कॉलेज सांबा के 35 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने बांस शिल्पकला, कैलिको प्रिंटिंग, आरी वर्क तथा किसानों के साथ इंटर्नशिप आधारित प्रोजेक्ट कार्यों का प्रदर्शन किया जो नई शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप रहा। इस सहभागिता से छात्रों को व्यावहारिक सीख, सामुदायिक जुड़ाव और कक्षा से बाहर सीखने का अवसर मिला। छात्रों ने विभिन्न विभागीय स्टालों का भी भ्रमण कर कृषि नवाचारों और ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कॉलेज की प्राचार्य मीरू अबरोल ने विद्यार्थियों की अनुशासित भागीदारी की सराहना करते हुए आयोजकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की देखरेख प्रोफेसर यशपाल सिंह, विरेंद्र पाल सिंह, कमलेश बाला और शीतल थापा ने की। संवाद