फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में बांग्लादेशी सरकार का पुतला फूंका, लगाए मुर्दाबाद के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। शिवसेना हिंदुस्तान के प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तारा चौक पर बांग्लादेशी सरकार का पुतला फूंका। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की ओर से हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। मुर्दाबाद के नारे लगाए। गणेश चौधरी ने बांग्लादेश में एक निर्दोष हिंदू युवक की हत्या करने और तीन मासूम बच्चियों को जिंदा जलाने की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने मोदी सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से भारत में अवैध तरीके से रह रहे सभी बांग्लादेशियों को तुरंत देश से बाहर निकालने की मांग की। प्रदर्शन में जिला जम्मू के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, नेकराम, राकेश कुमार, भारत भूषण, यसपाल, प्रभु दयाल तथा राजू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें