फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रणबीर नहर में गिरने वाले छह नालों की बदलेगी दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम ने काम के लिए जारी किए टेंडर, एनजीटी फंड से मिले 12 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

- एनजीटी के निर्देश पर फैसला, प्रदूषण रोकने का कदम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में रणबीर कैनाल (नहर) में गिरने वाले प्रमुख छह नालों की दिशा बदली जाएगी। नगर निगम ने एनजीटी के दिशानिर्देश मिलने के बाद नालों को बदलने का फैसला किया है। नगर निगम ने इसके लिए बाकायदा टेंडर जारी किए हैं।

रणबीर कैनाल में गिरने वाले छह प्रमुख नालों का बहाव बदलने पर एनजीटी फंड से मिले 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए बीते दिन नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। विभाग की मानें तो टेंडर प्रक्रिया में दो माह का समय लग जाएगा। रणबीर कैनाल की लंबाई लगभग 50 किलोमीटर में है जो अखनूर से बिश्नाह तक जाती है। इस नहर का अपना सामरिक, कृषि क्षेत्र के लिहाज से बड़ा महत्व है। नगर निगम आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने बताया कि नालों को गिरने से रोकने के लिए इनका डायवर्जन किया जा रहा है। एनजीटी का रुख इस विषय में सख्त है। जलीय प्रदूषण किसी भी तरह से नदी,नहरों व झीलों में नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बाढ़ में क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत के
लिए अब तक नहीं मिला बजट
नगर निगम आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने कहा कि अगस्त में आई भयंकर बाढ़ के बाद शहर के बड़ी संख्या में नाले क्षतिग्रस्त हुए थे। इनकी मरम्मत के लिए शासन से 33 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव भेजा था। यह अब तक नहीं मिल सका जिससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। नाले जहां पर भी क्षतिग्रस्त हैं उसके कारण परेशानी भी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें