दोमाना। उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ ने ‘मेरा कॉलेज, मेरा गौरव’ अभियान के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया गया। विद्यार्थियों ने दीवारों पर चित्रकारी की। प्रो अंजना चिब ने छात्रों को ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ की अवधारणा के तहत ईको ईंट बनाने की तकनीक बताई।
छात्रों ने गमलों में फूल लगाने के साथ क्यारियां बनाईं और इन्हें सजाने के लिए ईको ईंटों का इस्तेमाल किया गया। डॉ. शकुन और डॉ. पल्लवी मंगोत्रा की देखरेख में कॉलेज परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
रोल प्लेइंग प्रतियोगिता में विरासत स्थल बावा जित्तो मंदिर, बावे दा तालाब और स्थानीय डोगरा व्यंजन जैसे राजमा चावल, मक्की की रोटी आदि की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार कौल ने विद्यार्थियों व फैकल्टी के प्रयासों की सराहना की। संवाद