गेहूं की फसल को यूरिये का छिड़काव करने में जुटे किसान
ज्यौड़ियां। क्षेत्र में छाए घने कोहरे और धुंध के बाद रविवार को क्षेत्र में पूरा दिन धूप खिली। इसका फ़ायदा उठाते हुए किसान गेहूं की फसल में यूरिया का छिड़काव करते दिखे। गांव मट्टू के किसान शाम चौधरी, विजय कुमार तथा बहादुर सिंह चौधरी आदि ने बताया कि फसल को अभी यूरिया की जरूरत है। आज अच्छी धूप खिली है। इसलिए हम लोग इसका फायदा उठाते हुए यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि दस दिन से क्षेत्र में कभी बारिश और कभी घने कोहरे और धुंध से फसल पर मार पड़ रही थी। संवाद