संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने प्रधान मंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) योजना के तहत कार्यकाल के आधार पर जिला स्तर पर 21 प्रशिक्षकों की नियुक्ति की है। इन प्रशिक्षकों को 16 जिलों में 16 विभिन्न खेलों में नियुक्त किया गया है। श्रीनगर में सबसे अधिक चार प्रशिक्षकों को वेटलिफ्टिंग, कायकिंग और कैनोइंग, बैडमिंटन और फेंसिंग में नियुक्त किया गया है। वहीं, पुलवामा और बडगाम में दो-दो, जबकि जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी, डोडा, पुंछ, राजोरी, अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामुला, गांदरबल, कुपवाड़ा और शोपियां में एक-एक प्रशिक्षक नियुक्ति किए गए हैं।
जम्मू में लॉन टेनिस के प्रशिक्षक के रूप में अमर ज्योति शर्मा को, सांबा में नेटबॉल के लिए आकाश बत्रा को, रियासी में हेल्थ एंड फिटनेस के लिए ऐजाज अहमद मीर को, कठुआ में बॉक्सिंग के लिए गौतम शर्मा को, डोडा में कुश्ती के लिए मोम्मद आजम को, पुंछ में हॉकी के लिए सवाल अहमद शेख को, राजोरी में फुटबाल के लिए समीर अहमद मीर को, अनंतनाग में बॉल बैडमिंटन के लिए बासित अहमद खान को, बांदीपोरा में हैंडबॉल के मसारत अहमद शाह को, बारामुला में कबड्डी के लिए सुनिता देवी को, बडगाम में खो-खो के लिए बिलाल हुसैन और हैंडबॉल के लिए मुश्ताक अहमद मीर को, गांदरबल में कयाकिंग और कैनोइंग के लिए सईमा फारूक शेख को, कुपवाड़ा में जुडो के लिए इरहम खालिद बुलंद को, पुलवामा में खो-खो के लिए मीर नसिर असरार को और कयाकिंग और कैनोइंग के लिए मोम्मद इम्तयाज डार को, सोपियां में हॉकी के लिए अशरफ नजिर को, श्रीनगर में फेंसिंग के लिए वंश महाजन को, बैंडमिंटन के लिए आमिर असलम मीर को, कायकिंग और कैनोइंग के लिए मारिया जान को और वेटलिफ्टिंग के लिए दाऊद फारुक को प्रशिक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया है।