फिंतर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसान को चारा काटने की मशीन देते जिला विकास परिषद के सदस्य वि
- फोटो : KATHUA
बिलावर। कृषि विभाग ने फिंतर गांव में शुक्रवार को शिविर लगाकर 20 किसानों को सब्सिडी पर शेफ कटर उपलब्ध कराए। मुख्यातिथि जिला विकास परिषद के सदस्य विक्रम सिंह ने किसानों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर निधान सिंह पठानिया ने बताया कि इलाके के 20 किसानों को शेफ कटर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें सरकार की ओर से 50 फीसदी सब्सिडी प्रदान की गई है। इस अवसर पर कृषि अधिकारी ने किसानों को विभाग की ओर से चलाई गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में ढ़ेर पंचायत के सरपंच रवि कुमार, आदि मौजूद रहे। संवाद